वैक्सीन की कमी के कारण महाअभियान पर लगा ब्रेक,10 दिन का अभियान 5 दिन में ही खत्म

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना को किल करने के लिए वैक्सीन महाअभियान की शुरूवात की गई थी। जिले में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो में उत्साह था,प्रशासन,समाजसेवी और शिवपुरी के नागरिको ने मिलकर टारगेट से अधिक संख्या में लक्ष्य हासिल किया,लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण इस अभियान को झटका लग गया है।

21 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में फिलहाल 5 दिन में ही ब्रेक लग गया है।आखरी सेशन 28 जून को लगा। सोमवार, मंगलवार को वैक्सीन न होने से कैंप आयोजित नहीं किया। अब बुधवार को वैक्सीन तभी लगेगी जब आवंटन मिलेगा।

1 जुलाई से उम्मीद की जा रही है कि यदि वैक्सीन आ गई तो फिर कोविशील्ड लगाई जाएगी। लेकिन यह कितने केंद्रों पर लगेगी और कितने डोज उपलब्ध होंगे यह अभी तय नहीं है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर की मानें तो वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही सत्र प्लान किए जाएंगे।

3.47 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है अब तक 12.79 लाख अनुमानित आबादी है: -

18 साल से अधिक आयु वर्ग की 22.59 फीसदी लोगों का ही पहला टीकाकरण हो पाया। आठ लाख से ज्यादा आबादी 18 साल से कम उम्र वालों की है, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ। 2 हज़ार 319 को ही अब तक दूसरा डोज़ लगा। इस अभियान की शुरुआत में तय किया गया था कि रोजाना 30 हज़ार लोगों का टीकाकरण होगा।

फिर इसे घटाकर 14 हज़ार किया गया। इस तरह 10 दिन में 1 लाख 56 हज़ार लोगों को इसमें कवर किया जाएगा। लेकिन 28 जून तक से 98 हज़ार 134 लोगों को वैक्सीन लग सकी। हालांकि यह अब तक के टीकाकरण का रिकॉर्ड है।

कारण यह कि इस दौरान सिर्फ 5 सत्र आयोजित हुए जिनमें 21, 23, 24, 26,और 28 जून को टीकाकरण हुआ। इसमें पूरी ताकत लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेटेड किया गया। इस तरह बीच में अचानक अभियान रुक जाने से इसकी रफ्तार खत्म हो जाएगी।

वैक्सीनेशन का लक्ष्य

21 जून को महा अभियान के पहले दिन 30 हजार वैक्सीन लगाने का टारगेट था। जिसके एवज में 40 हज़ार 500 डोज आवंटित हुए। और 32 हज़ार 704 वैक्सीन लगी। कुल लक्ष्य का 101 फीसदी से अधिक लक्ष्य हासिल किया। 22 जून से 30 जून के लिए 14 हज़ार 100 का लक्ष्य मिला।

23 जून को 23 हज़ार 500 कोविशील्ड और 1500 कोवैक्सीन के डोज मिले। इस तरह कुल वैक्सीन 25 हजार आवंटित हुई। जिसके एवज में 26 हजार 401 डोज वैक्सीन के लगाए गए। यानि लक्ष्य का 106 फीसदी हासिल किया। 24 जून को 16 हज़ार 300 कोविशील्ड आवंटित हुई, जिसके एवज में 17 हजार 424 वैक्सीन लगाई गई। यानी लक्ष्य का 107 फीसदी हासिल किया।

26 जून को 16 हजार 180 वैक्सीन लगाई गई। 28 जून को 5455 कोवैक्सीन लगाई गई, लेकिन को भी सेंड कर दो आज उपलब्ध नहीं हुए वैक्सीन मिलने का इंतजार है
G-W2F7VGPV5M