राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का राशन सहायता शिविर आयोजित - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में प्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के निर्देशन में मोहित अग्रवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवपुरी एवं कु. शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कोविड-19 राशन सहायता शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर में मोहित अग्रवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवपुरी का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर में मोहित अग्रवाल के साथ कु.शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी, सोनू गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नलिन पंडित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, मोहसिन खान, राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं मोनू रजक ने शिवपुरी शहर के कोविड-19 से पीड़ित गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को राशन सामग्री पैकेट के माध्यम से सहायता पहुंचा कर उनकी मदद करने का प्रयास किया।

यह राशन सामग्री शहर में विभिन्न वार्डों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से वितरित की गई। जिसमें लगभग 1000 परिवारों को यह राशन सामग्री सहायता पहुंचाई गई। इस सहायता को पहुंचाने में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया।

जिनमें प्रमुख रूप से साहब सिंह कुशवाह, संजय चतुर्वेदी , संजय शर्मा,साबिर बाबूजी, रामेत, आनंद कोली, बंटी शर्मा, मनीष महेंद्र, वीरेंद्र कुशवाह,पवन शर्मा पूर्व पार्षद, शुभम राठौर, सलीम खान,कमल किशन शाक्य, नरेंद्र शर्मा, अमन राठौर, उबेर आदिल, सईद खान, हाफिज उर रहमान, नासिर खान, मनीष चंदोरिया, प्रमोद नामदेव, नवीन शर्मा, राजेंद्र चौधरी, भोलू सिकरवार, रिंकू कुशवाह, नरेंद्र रजक नाडे, अनिल धानुक शामिल रहे।
G-W2F7VGPV5M