कोरोना से जंग हार गई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीनू शर्मा, 2 माह पहले पति की हुई थी मौत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना का कहर जिले में जारी है। हालात यह है कि प्रतिदिन शहर के मेडीकल कॉलेज से लगातार डरावनी खबरें आ रही है। इसी बीच आज एक खबर आई की मेडीकल कॉलेज में भर्ती महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीनू शर्मा आज कोरोना से जंग हार गई। उनकी मौत से महज कुछ घंटे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने उनका ऑक्सीजन लगा फोटो अपनी सोशल साइट पर अपलोड कर उनके लिए दुआएं मांगी थी।

परंतु कोरोना के आगे दुआएं भी फैल हो गई और आज मेडीकल कॉलेज में बीनू शर्मा ने अंतिम सांस ली। बीनू शर्मा के पति दिनेश शर्मा जो आरटीओं में दलाली का काम करते थे वह भी महज 2 माह पहले ही हार्ड अटैक से काल के गाल में समा गए थे। उसके बाद आज पत्नि की मौत के बाद मासूम बच्चों के उपर से महज 2 माह में माता और पिता दोनों का साया उठ गया। उनकी मौत के बाद शहर में भाजपा के पदाधिकारीयो ने नम आंखों से श्रृद्धांजलि अर्पित की।
G-W2F7VGPV5M