khaniyadhana में महिला ने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका फिर खुद भी कूद गई - Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खनियांधाना के ग्राम खिरकिट में आज सुबह एक मां ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद कुएं में कूंद गई। जिससे 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जबकि मां और उसके 7 वर्षीय पुत्र को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसके बाद मृत बालक के शव को पीएम हाऊस भिजवाया। यह घटना पति पत्नी के बीच हुए क्लेश के कारण घटित हुई। जहां गुस्से में आकर मां ने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और खुद भी कुएं में कूंद गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार खिरकिट गांव निवासी मीरा लोधी का अपने पति कल्याण लोधी से परिवारिक समस्याओं को लेकर विवाद होता रहता था, बताया जाता है कि मीरा और कल्याण के बीच झगड़े में कल्याण ने कई बार मीरा की मारपीट भी की। यह झगड़ा पिछले 4 सालों से लगातार चल रहा था।

आज सुबह दोनों पति पत्नी के बीच इसी झगडेे के चलते कहासुनी हो गई और मीरा गुस्से में आकर अपनी 7 वर्षीय पुत्री कंचन लोधी और 4 वर्षीय रामअवतार लोधी को लेकर सिद्दनपुरा खिरिया पर स्थित कुएं पर पहुंची। जहां उसने पहले अपनी पुत्री कंचन को कुएं में फेंका।

इसके बाद रामअवतार को और फिर स्वयं कुएं में कूंद गई। इसके बाद मीरा ने रामअवतार को डूबने से बचा लिया। लेकिन कंचन की पानी मेें डूबने से मौत हो गई। इसके बाद वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिन्होंने मां बेटे को कुएं से बाहर निकाला। बाद में कंचन के शव को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया।