सुरेश सिंह सिकरवार गोली काण्ड में फरार चल रहे पूर्व पार्षद अनिल बघेल को गिरफ्तार कर भेजा जेल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते कुछ दिनों पूर्व कोतवाली क्षेत्र में पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के घर पर गोलीकाण्ड के मामले में पुलिस ने आज आरोपी अनिल बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड से दूर है।

जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों पूर्व पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार पर जमींन के मामले को लेकर पुलिस लाईन में निवासरत सौरभ सिंह चौहान ने गोली मार दी थी। इस मामले में सुरेश सिंह सिकरवार की शिकायत पर आरोपी सौरभ सिह चौहान,छुन्ना चौहान,अनिल बघेल सहित सौरभ के चाचा पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था।

इस मामले में दो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद आरोपी अनिल बघेल जो कि पूर्व पार्षद पति है उसे आज गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में बताया जा रहा है कि अनिल बघेल से सुरेश सिंह सिकरवार का पुराना विवाद चल रहा था। संभवत: इसी विवाद के बाद यह मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार कर अनिल बघेल को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
G-W2F7VGPV5M