महिला कांग्रेस संगठन का विस्तार, चार नए पदाधिकारी हुए मनोनीत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। एक ओर जहां जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी तो वहीं दूसरी ओर इस लोकतंत्र में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता हो इसे लेकर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माण्डवी चौहान, पूर्व मंत्री एवं विधायक पिछोर केपी सिंह कक्काजू व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देश पर संगठन को संगठित बनाए रखने के लिए लगातार संगठन विस्तार किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा चार नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है जिनमें महिला कांग्रेस के सचिव पद पर राजकुमारी जाटव को मनोनीत किया है तो वहीं वार्ड क्रं.36 की अध्यक्ष के रूप में हेमा कुशवाह को वार्ड महिला की जिम्मेदारी दी गई है इसके अलावा वार्ड क्रं.39 की वार्ड अध्यक्ष के रूप में रेखा जाटव व महिला कांग्रेस में वार्ड उपाध्यक्ष पद पर मीना जाटव का मनोनयन किया गया है।

इन सभी महिला पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैन ने विश्वास जताया है कि समस्त महिला पदाधिकारी दी गई जिम्मेदारी का संगठन के उद्देश्यों की भांति पूर्ण लगनता के साथ कार्य करेंगी और कांग्रेस पार्टी में महिला संगठन को मजबूती दिलाकर एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगी। इस अवसर नवीन महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने मनोयन पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रति आभार ज्ञापित किया।
G-W2F7VGPV5M