सिंधिया भाजपा में बैक वैंचर: सिंधिया ने कहा जितनी चिंता अब, काश तब होती - bhopal news

Bhopal Samachar
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में बैक वैंचर है और भाजपा कभी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्हें कांग्रेस में आना पड़ेगा। राहुल गांधी के उक्त बयान पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करारा जबाव दिया है।

उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें चुनौती दे दी। सिंधिया ने कहा कि राहुल को जितनी चिंता अब है, कास उतनी चिंता तब होती जब मैं कांग्रेस में था। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना। इससे पहले गृहमंत्री मिश्रा ने कहा था, चलो कांग्रेस को समझ में आ गया कि एमपी में कांग्रेस सिंधिया के बिना शून्य है।

एक साल पहले आज के ही दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया अब भाजपा में पीछे बैठते हैं। अगर वे आज कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन गए होते। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जल्दी समझ में आ गया राहुल को कि बिना सिंधिया के एमपी में कांग्रेस शून्य है। अच्छा अगर मान लो वो ऐसा कर सकते हैं, तो एक प्रयोग राजस्थान में करें। सचिन पायलट को सीएम बना दें। दो साल में जो लोग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए। वो मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंधिया को दूल्हा बनाकर मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर दिया। पूरे मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा, सिंधिया के चेहरे पर। जैसे ही सरकार बनी तो बुजुर्ग से भांवरे कर दी। कहा कि 11 दिन में कर्जा माफ कर देंगे। 15 में कर्जा माफ कर देंगे। नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। उन्होंने नहीं बदला, तो हमें बदलना पड़ा।

नरोत्तम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय दोनों ने जवान साबित करने की कोशिश में पूरी कांग्रेस को बूढ़ा कर दिया। सागर में एक बार मंच से बोले कभी अभी मैं जवान हूं। उमर हो गई तो क्या बात है। महिला दिवस पर ऐसी बातें। पता नहीं उन्हें क्यों शोभा देती हैं। मुझे तो शोभा नहीं देती।
G-W2F7VGPV5M