अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, ट्रेक्टर छोड भागा ड्रायवर - Badarwas News

बदरवास। बदरवास पुलिस द्वारा अवैध खनन कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को जप्त किया हैं।बदरवास पुलिस को शाम 5:00 बजे सूचना मिली थी बदरवास थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लिलवारा घाट पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है जिस पर बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के नेतृत्व मैं पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

पुलिस को देख माफियाओं में हड़कंप मच गया और एक ट्रैक्टर फार्मट्रेक जो अवैध रेत से भरा हुआ था उसको पुलिस ने पकड़ लिया है पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ पुलिस द्वारा अवैध खनन पर ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की जा रही है