नशे में धुत पति ने मारपीट की,आंखें फोड़ दी हड्डियां तक तोड़ दी: मौत - Pichhore News

NEWS ROOM
पिछोर।
खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गरेठा से आ रही है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नि की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने हत्या के दौरान पत्नि के साथ जानवरों का जैसा सलूक किया और अपनी ही पत्नि की हत्या के बाद आंखे बाहर निकाल ली। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नि को इतना मारा कि उसकी पसली भी टूट गई है।

जानकारी के अनुसार कोमल पत्नि रामेश्वर लोधी उम्र 30 साल निवासी पिछोर अपने घर में थी। तभी शराब के नशे में धुत्त पति आया अपनी पत्नि को जमकर पीटा। आरोपी पत्नि को तब तक पीटता रहा जब तक उसकी सांसे नही थमी।

महिला की मौत के बाद भी पति का मन नही भरा और उसने हैबानियत दिखाते हुए महिला की आंखे फोड दी। और उसकी पसली तोड दी। बताया जा रहा है कि आरोपी रामेश्वर लोधी का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग था।

परंतु पत्नि कोमल पतिव्रता नारी थी। जो उसकी हर बात को मंजूर करती थी। आरोपी आए दिन पत्नि के साथ मारपीट करता रहता था। परंतु पत्नि ने कभी भी इसपर आपत्ति दर्ज नहीं कराई और वह मारपीट सहन करती रहती।

आज भी आरोपी नशे में धुत्त आया और उसने अपनी ही पत्नि की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M