पत्रकार मुकेश रघुवंशी के ताउजी का निधन, उठावनी कल - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले के लुकवासा क्षेत्र में पत्रकार मुकेश रघुवंशी के ताउजी का कल रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लुकवासा में शोक का माहौल निर्मित हो गया। वह पूरी तरह से फिट थे। परंतु आज अचानक उम्र 87 साल की उम्र में उनकी हदय गति रूक गई और उनका निधन हो गया।

बताया गया है कि रामसिंह रघुवंशी उम्र 87 साल लुकवासा के ही मूल निवासी थे। वह अटलपुर में शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे। 27 साल पहले रिटायर्ड होने के बाद वह अपना जीवन सादगी से जी रहे थे। परंतु बीते रोज सुबह वह सोकर उठे और हाथ धौ रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बैहोश होकर नीचे गिर गए। परिजन उन्हें लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वह अपने पीछे पूरा भरा पूरा परिवार छोड गए है। जिसमें 4 बेटे 3 बेटियां सहित नाती पंती है। जिसमें उनके पुत्र गोपाल सिंह रघुवंशी पोस्टमेन,कैलाश सिंह रघुवंशी,उदयभान सिंह उर्फ पप्पू रघुवंशी,शिशुपाल सिंह,बेटी प्रेमलता,कीर्ति,कृष्णा,नाती सत्यवती सुनील,सतेन्द्र,अंशु,पायल,पलक सहित अपने पंती भी छोड गए है। यह पत्रकार मुकेश रघुवंशी के ताउ है। उनके निधन के बाद कल सुबह उठावनी सिंध नदी के घाट पचावली से पर सुबह 9 बजे रखी गई है।
G-W2F7VGPV5M