मछली पकड़ने गए KP लोधी की 4 दिन बाद नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, चक्काजाम - Pichhore News

NEWS ROOM
खनियांधाना।
खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर गूंडर से आ रही है। जहां चार दिन से गायब युवक की आज चार दिन बाद लाश मिली है। लाश मिलने के बाद पुलिस ने लाश को पानी से निकाला। उसके बाद परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार केपी लोधी उम्र 26 साल निवासी राजापुर गूंडर अपने घर से मछली पकडने की कहकर निकला था। परंतु वह बापिस नहीं लौटा। परिजनों ने हर संभव स्थान पर युवक की तलाश की। परंतु युवक का कुछ भी पता नहीं चला। आज सुबह बच्चे नहर में नहाने गए तो वहां उन्हें लाश नहर में तैरती मिली। जिसपर से परिजनों ने तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

उसके बाद आज युवक की लाश मिलने के बाद मृतक के पिता ने पडौस के गांव बुडैरा के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि मछली पकडने को लेकर उसके बेटे केपी सिंह का बुडैरा गांव के नरेश,बलराम,सुधा,राहुल और इंद्रा से विबाद होता रहता था। इसी विबाद के चलते इन्हीं ने उसकी हत्या कर लाश पानी में फैंक दी है।
G-W2F7VGPV5M