अपनी संवेदनशीलता के कारण राजमाता विजयाराजे बनी लोकमाता: शरदेंदु तिवारी - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया भले ही राज परिवार में जन्मी किंतु दीन दुखियों के दर्द को दूर करने और सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता के कारण वे राजमाता से लोकमाता बन गई। भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक राजमाता ने राजनीति में ऊंचे आयाम स्थापित किए, उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को आज भी याद किया जाता है। 

राजनीति को उन्होंने कभी भोगा नहीं और आजीवन सेवा एवं पुण्य कार्य में लगी रही। उक्त उद्बोधन आज राजमाता विजयराजे सिंधिया जी के 100 बे जयंती वर्ष पर भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती पर 100 के सिक्के का विमोचन के बरचुअल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री शरदेन्दु तिवारी ने व्यक्त किए ।

भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के 100 बे जयंती को सेवा पर्व के रूप में मनाया, इसके साथ ही भाजपा जिला शिवपुरी द्वारा आज भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राजमाता जी जन्म शताब्दी वर्ष जयंती पर 100 रु के सिक्के के अनावरण का बरचुअल कार्यक्रम स्थानीय सोन चिरैया होटल में आयोजित किया।

इस अवसर पर धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा के जिला संयोजक हेमंत ओझा, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव,पूर्व विधायक, प्रहलाद भारती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, हेमंत ओझा, तेजमल सांखला, विमलेश गोयल, अनुराग अष्ठाना, सोनू बिरथरे, मुकेश चौहान, वीनू शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी जाटव, श्रीमती नीलम बघेल, श्रीमती सुषमा ओझा, अनिल बघेल, केपी परमार,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पूनम पुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अम्मा महाराज की जयंती भाजपा ने सेवा कर मनाई

कै. राजमाता विजय राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी शहर में विभिन्न प्रकार के आयोजन कर मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम माधव चौक हनुमान मंदिर पर वृद्धजनों की सेवा कर भोजन वितरित किया गया एवं वृद्ध आश्रम मंगलम में फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया तत्पश्चात न्यू ब्लॉक महल सराय बाथम मोहल्ला फल वितरित किए गए।

मनियर आदिवासी बस्ती में फल वितरण एवं बड़ोदी आदिवासी बस्ती में भी भोजन, फल एवं मिष्ठान वितरित किए वहीं करौंदी आदिवासी बस्ती में फल एवं मिष्ठान वितरित के साथ शहर के समस्त वार्डो में हर्षोल्लास से मनाया गया।

अम्मा महाराज का जन्म जयंती समारोह में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष धनपाल यादव, के पी परमार, आनंद जैन, अशोक शिवहरे, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष गुड्डू परिहार, श्याम परिहार, जयदीप कुशवाह, कपिल भार्गव, शिवकुमार चौहान, प्रतीक शर्मा,आशीष जैन, श्याम लाल शाक्य, श्रीमती सरोज धाकड़, जसवंत रजक,राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, निर्देश गोयल, संजय राठौर, रितिक शिवहरे,प्रशांत राठौर, दुर्ग सिंह यादव, हरि ओझा,मोनू भार्गव, जीतू बाथम, गोपाल बाथम आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे
G-W2F7VGPV5M