शांति नगर में रास्ता रोककर पति पत्नि को पीटा,मामला दर्ज - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाने क्षेत्र के टी.वी. टावर से आ रही है। जहां रास्ते से जा रहे पति पत्नि का रास्ता रोक कर आरोपियों द्वारा गाली गलोच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत पीडितों द्वारा थाना फिजीकल मे की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 341, 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रिन्कू पुत्र रामचरण शाक्य उम्र 36 निवासी शांति नगर काँलोनी अपनी पत्नि छोटी शाक्य के साथ अपने घर जा रहे थे। जहां धर्मेन्द्र शाक्य एवं सरबन शाक्य निवासी शांति नगर ने रिंकू और उनकी पत्नि का रास्ता रोक गाली गलोच करने लगे।

रिंकू ने आरोपियों से गाली देने को मना किया तो धर्मेन्द्र ने अपने साथी के साथ मिलकर पति पत्नि की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते पीडित ने मामले की शिकायत थाना फिजीकल मे की जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।