शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन 2020 हेतु सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र 23 करैरा और विधानसभा क्षेत्र 24 पोहरी के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील कुमार यादव को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक सर्किट हाउस में कक्ष क्रमांक 1 में ठहरे हैं।
सामान्य प्रेक्षक से शाम 5 से 6 तक मिल सकतेे हैं। उनका मो.नं. 9399624661 है। कोई भी व्यक्ति इस नम्बर पर निर्वाचन से संबंधित शिकायत या सुझाव दे सकते है। सामान्य प्रेक्षक का ईमेल आईडी genobs2324@gmail.com है।