संजय कॉलोनी से नाबालिग किशोरी घर से भाग गई - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र कि संजय कॉलोनी से आ रही है जहां बीते रोज एक 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से भाग गई। परिजनों ने किशोरी को यहां वहां ढूंढा लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसकी सूचना परिजनों ने थाना फिजिकल में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज संजय कॉलोनी में एक 15 वर्षीय किशोरी करीब 5 बजे अपने घर से भाग गई, जहां देर रात तक किशोरी अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी के संग साथियों को फोन किया जब वहां से भी किशोरी का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने किशोरी को आस पड़ोस में ढूंढना शुरू किया।

परिजनों को जब कहीं से भी किशोरी की कोई सुध नहीं मिली तो परिजनों ने किशोरी के घर से भागने की शिकायत थाना फिजिकल में की। जहां पुलिस ने लापता किशोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
G-W2F7VGPV5M