बहन के घर से भागा मानसिक रोगी घायल अवस्था में मिला, अस्पताल में मौत - KOLARAS NEWS

NEWS ROOM
कोलारस।
खबर जिले के कोलारस अनुराग के थाना तेंदुआ से आ रही है जहां घर से भागे एक मानसिक रूप से पागल युवक को जिला चिकित्सालय लाते वक्त मौत हो गई। इटावा संचालक द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई अज्ञात मानसिक रूप से पागल युवक यहां गिरते पड़ते चल रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो अज्ञात युवक के शरीर पर काफी चोटें लगी हुई थी जहां अज्ञात युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा था। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पड़ताल की गई तो वह ग्राम मायापुर थाना सरसोद का रहने वाला निकला जो मानसिक रूप से पागल था। जो अपने बहन के घर पर रह रहा था जहां से वह भाग आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

जानकारी के अनुसार पातीराम पुत्र घून्डी आदिवासी उम्र 25 निवासी ग्राम मानपुर सिरसौद मानसिक रूप से पागल है। जिसे उक्त युवक के परिजन उसकी बहन के यहां रामपुर छोड़ कर आए थे। जहां से उक्त युवक भाग निकला। जहां युवक तेंदुआ थाना क्षेत्र के रास्ते से गिरते पड़ते गुजर रहा था। जिस पर एक ढाबे संचालक की नजर पड़ी। ढाबा संचालक ने इसकी सूचना थाना तेंदुआ को दी।

थाना तेंदुआ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक को पकड़ा। पुलिस ने पाया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिस पर पुलिस ने अज्ञात युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया। जहां युवक की हालत गंभीर होने के चलते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच की तो अज्ञात मानसिक रूप से पागल युवक की पहचान पातीराम ग्राम मानपुर थाना सिरसौद का निवासी निकला। पुलिस ने मृतक का पीएम करा कर मामला विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M