बैराड़। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टौरिया से आ रही है। जहां आज एक महिला ने अपने पडौसी पर गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार टौरिया निवासी 25 वर्षीय महिला ने बैराड थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि उसका पति फौज में है। जिसके चलते पति अक्सर बाहर रहता है। इसी के चलते पडौस का ही सुनील रावत उसपर गंदी नजर रखता है।
बीते रोज वह अपने मायके से लौटकर अपने घर जा रही थी तभी गांव का ही सुनील पुत्र मनीराम रावत मिल गया और उसने रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर आरोपी ने कहा कि वह अपने पति को छोडकर उसके साथ रहने लगे। जिसपर पीडिता ने तत्काल इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद इस मामले की शिकायत बैराड थाने में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।