मौसी के साथ नहाने गया था मासूम भांजा, दोनों पानी में डूब गए, दोनों की मौत - POHRI NEWS

NEWS ROOM
पोहरी।
खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरघार से आ रही है। जहां पिपरघार के पास मढ में नहाने गए दो मासूमों की पानी मेंं डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना के बाद गांव में माहौल शोकमय हो गया।

जानकारी के अनुसार अंजली पुत्री सुरेश रजक उम्र 15 साल अपने भांगे कान्हा उम्र 8 साल को लेकर पिपरघार मढ में नहाने गई थी। अंजली किनारे पर बैठकर कपडे धो रही थी। तभी कान्हा नहाते नहाते गहरे पानी में पहुंच गया। और वह डूबने लगा।

अपने भांजे को डूबता देख अंजली भी पानी में पहुंच गई। जहां पानी की गहराई अधिक होने के चलते दोनों पानी में डूब गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पानी से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M