शिव की पुरी में श्रीराम की धूम, पढिए पूरे जिले में क्या हुआ / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 500 साल के लम्बे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न पूरे देश के साथ शिवपुरी में भी देखने को मिला भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर एवं घरों पर राम भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना करने के साथ रामचरित मानस, सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा व अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वही शहर के खेडापति हनुमान मंदिर पर दिपोउत्सव का आयोजन किया गया। ग्याराह सो दिपो को प्रज्वलित किया गया।

वहीं भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, हिन्दू संगठन, जैन समाज, सिख समाज के साथ विभिन्न धार्मिक संगठनों ने पूजा अर्चना कर आतिशबाजी चलाकर मिठाई वितरण की। कई जगह कन्या भोज के भी आयोजन किए गए। शहर से लेकर गांव तक राम भक्त एक दूसरे को सोशल मीडिया सहित विभिन्न संचार के माध्यम से बधाईयां देकर आनंद के साथ भावविभोर होकर प्रसन्न मुद्रा में नजर आए।

वहीं शहर के प्राचीन मंदिर मंशापूर्ण दरबार में 701 दीपक प्रज्वलित किए साथ सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया। वहीं खेड़ापति दरबार में 1100 दीपक जलाकर हनुमान चालीसा के पाठक  का अयोजन किया वहीं मॉ राजराजेश्वरी मंदिर दरबार में 501 दीपक एवं विशेष लाईटिंग की गई एवं सभी राम भक्तों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर दरबार के मंहत विजपुरी गोस्वामी एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के युवा प्रदेशाध्यक्ष राजेश गोस्वामी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं बदरवास तहसील में राम जन्म भूमि  निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर बड़े उत्साहपूर्व मनाया इस अवसर पर बदरवास के सभी भवनों पर भगवा ध्वज लगाए गए साथ ही आतिशबाजी चलाई गई। ढोल तासे के साथ सभी राम भक्तों ने गढ़ी में स्थित रामजानकी मंदिर पर पहुंचकर महाआरती में भाग लिया और भगवान श्री राम की स्तुति की। तत्पश्चात मिठाईयों का वितरण किया गया।

वहीं रन्नौद में राम भक्तों द्वारा खीर का प्रसाद का वितरण किया। वहीं भाजपा प्रदेशा कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और खुशी जाहिर की। तथा करैरा में भव्य में भी श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर संगीतमय श्री राम-धुन के पाठ राज राजेश्वरी मंदिर मंडी प्रांगण करैरा में आयोजित किया गया जहां भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत सहित करैरा के पूर्र्व विधायक जसवंत जाटव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व राम भक्त उपस्थित रहे।

शिवपुरी में सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने पौधा रोपण कर उत्सव मनाया वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप रिझारी द्वारा गांव में रामधुन का आयोजन, वहीं माधव चौक चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित भानू दुबे, बिपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, हरिओम राठौर, कपिल जैन सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता ने माधव चौक चौराहे पर जश्न मनाकर मिष्ठान का वितरण किया।

वही बदरवास नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया राम मंदिर भूमि पूजन दिवस नगर के युवा साथियों द्वारा नगर के बीचो बीच स्थित लाल चौक पर भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए उसके बाद सभी युवा साथियों द्वारा राम जानकी मंदिर घड़ी पहुंचकर भगवान राम की आरती की उसके बाद सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी राम भक्तों बूढ़े बालाजी  हनुमान मंदिर पहुंचे।

जहां बालाजी भगवान के दर्शन  किए उसके बाद नगर में अशोक गुप्ता द्वारा वाह मानस मंडल के सदस्यों द्वारा सभी राम भक्तों को राम काला पिलाया गया उसके बाद सभी राम भक्तों लाल चौक पहुंचकर नगर में मिष्ठान वितरण किया और सभी से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की और इसी को राम का आदेश मानकर सभी को पालन करने को कहा।
G-W2F7VGPV5M