दुश्मनों की गोद में जाकर बैठ गए ज्योतिरादित्य सिंधिया: दिग्विजय सिंह / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। एक निजी कार्यक्रम में शिवपुरी आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य ङ्क्षसंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दुश्मनों के पाले में जाकर बैठ गए और उन्होंने उस भाजपा से हाथ मिला लिया, जिस पार्टी के प्रत्याशी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में हराया और भाजपा ने सिंधिया को क्या-क्या नहीं कहा। दिग्विजय सिंह खोड़ में प्रो. एपीएस चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आए थे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक मैं इस बारे में नहीं समझ पाया कि जिस दुश्मन से आप लड़ रहे हो और आप उसी के पाले में जाकर बैठ जाओ। यह मुझे सिंधिया से उम्मीद नहीं थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में हराया और हारने के बाद वह उसी पार्टी में चले गए।

दुश्मन से हाथ मिलाने का क्या औचित्य है। रन्नौद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह हाय-हाय के नारे भी लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के काफिले को रोकने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में हाय-हाय लिखे हुए बैनर थे। पुलिस जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका और फिर पूर्व सीएम की कारों का काफिला आगे बढ़ सका।
G-W2F7VGPV5M