जीव विज्ञान से अनुष्का गुप्ता तो कृषि संकाय से शिवपुरी के गौरव ओझा मप्र में अव्वल / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का रिजल्ट आज सोमवार को घोषित किया गया। जिले से छ: छात्र एवं छात्राओं शिवपुरी ही नहीं प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया है। इन छात्र एवं छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी सहित स्कूल प्राचार्यों व अभिभावकों ने उन्हें बधाईयां दी हैं।

प्रदेश में टॉप रही शिवपुरी शहर की अनुष्का गुप्ता ने 500 में से 490 अंक अर्जित कर 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सभी विषयों में विशेष योग्यता हांसिल की हैं। छात्रा अनुष्का का कहना हैं की मुझे इस सफता पर गुरूजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे आईएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। साथ ही इस कोरोना काल में छात्र एवं छात्राओं को संदेश देना चाहती हूं कि अपनी पढ़ाई को अनबरत रूप से जारी रखना चाहिए कभी भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए तभी सफलता हाथ लगती हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में कृषि संकाय और जीवविज्ञान में शिवपुरी प्रदेश में अब्बल दिव्यांश ओझा पुत्र शिवलाल उमावि क्रमांक 1 गणित संकाय में प्रदेश में पांचवा स्थान गौरव ओझा पुत्र लक्ष्मण बोझा प्रज्ञा बाल मंदिर कृषि संकाय प्रदेश में टॉप, विवेक धाकड़ पुत्र वृंदावन धाकड प्रज्ञा बाल मंदिर प्रदेश में दूसरा स्थान कृषि संकाय, कीर्ती साहू पुत्री धनीराम शा कन्या उमावि पिछोर कला संकाय प्रदेश में तीसरा स्थान, सोनम लोधी पुत्री संतोष लोधी शा कउमावि पिछोर कला संकाय में तीसरा स्थान अनुष्का गुप्ता पुत्री वीरेन्द्र गुप्ता रन्नगड़ रेनबो प्रदेश में पहला स्थान जीवविज्ञान से अपना नाम रोशन िकया हैं। इस प्रकार प्रदेश में कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 68.81 प्रतिशत रहा हैं।
G-W2F7VGPV5M