फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले इमरान पर मामला दर्ज / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है जहां फेसबुक पर एक मुस्लिम लडके ने हिन्दू मंदिरों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। जिसपर हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं को ठैस पहुची। युवक पर पुलिस ने किया मामला दर्ज।

जानकारी के अनुसार इमरान खांन पुत्र अमीन खांन उर्म 21 निवासी संजय काँलोनी शिवपुरी ने अपनी फेसबुक आईडी से माध्यम से हिन्दुओं, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ एवं मंदिरो के खिलाफ भडकाऊ पोस्ट शेयर किया गया। जिससे हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं को ठैस पहुंची।

जिसके चलते आदित्य पाठक पुत्र जितेन्द्र शर्मा 21 साल निवासी विवेकानन्द काँलोनी शिवपुरी ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठैस पहुचने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने धारा 188 , भादवि 505 के तहत आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।