खनियांधाना। जिले के खनियांधाना के खिरकिट गांव में निवासरत एक महिला के अपहरण के बाद तीन माह तक लगातार हुए गैंगरेप के मामले में आज पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ अपहरण सहित रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
यह महिला लगातार पुलिस के चक्कर लगा रही थी। परंतु इसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। उसके बाद यह मामला सबसे पहले भोपाल समाचार ने उठाया था। मामला प्रकाश में आने के बाद इस मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाई और तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली।
क्या था मामला
जिले के खनियाधाना के खिरकिट गांव में एक महिला अपने पति के साथ रहती है। इस महिला ने गांव के ही दो आरोपीयों पर फिल्मी स्टाईल में अपहरण कर लगातार तीन माह तक गैंग रेप का आरोप लगाया था।
इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाने में की। परंतु पुलिस ने पीडिता की सुनवाई नहीं करते हुए पीडिता को भगा दिया। जिसपर से पीडिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही।
महिला का आरोप था कि 28 अप्रेल को पीडिता अपनी नंद के यहां से भण्डारे से अपने पति के साथ लौट रही थी। तभी रास्ते में बुलेरो में सबार रामसिंह लोधी और धर्मेन्द्र लोधी ने अपने साथियों के साथ आकर बाईक को रोक लिया। महिला का आरोप है कि उसके बाद आरोपी महिला को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए।
पीडिता का आरोप है कि उसके बाद लगातार तीन माह तक दोनों आरोपी उसके साथ बारी बारी से रेप की बारदात को अंजाम देते रहे। जैसे तैसे महिला आरोपीयों के चंगुल से छूटकर पुलिस थाना खनियांधाना पहुंची। जहां पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।