कोलारस। खबर जिले के कोलारस से आ रही है। जहां मंत्री मंडल की शपथ लेने के बाद पहली बार कोलारस पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के मंत्री और पोहरी के पूर्व विधायक सुरेश राठखेडा का कोलारस में आतिशी स्वागत हुआ। लोगों ने आतिशवाजी कर माला पहनाकर सुरेश राठखेडा का स्वागत किया।
सुरेश राठखेडा कोलारस में भाजपा के मंडल महामंत्री रहे नरेन्द्र सिंह धाकड के घर पहुंचे। जहां उन्होने स्वल्पआहार कर लोगों से सप्रेम भेंट की। जहां स्थानीय लोगों ने राठखेडा को समस्या से अवगत कराया। जिसपर से उन्होंने लोगो को समस्याओं के समाधान जल्द कराने का आश्वाशन दिया। इस दौरान इनके साथ साथ पूर्व विधायक महेन्द्र यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे,सहित आधा सैकडा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।