चीनी सामग्री के विरोध में भाजयुमो ने फूंका चीन का पुतला / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान के निर्देशन में तथा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा जी के नेतृत्व में आज चीनी सामग्री का विरोध किया इस विरोध प्रदर्शन में चाइनीस के सभी सामग्री को माधव चौक चौराहे पर जलाया गया। 

इसके साथ उनका विरोध किया गया आमजन को बताया गया कि चाइनीस से कोई भी सामान नहीं खरीदेगा और ना ही कोई एप्स को चलाया जाएगा सभी युवाओं युवाओं को बताया कि चाइनीस के एप्स जैसे टिक टॉक जैसे एक्स पर हटाया जाए जिससे हमारा देश सुरक्षित रहे चीन और भारत के बीच लड़ाई में हमारे कुछ जवान भी शहीद हुए हैं।

कोरोना महामारी के कारण हमारे देश को बहुत तकलीफ पहुंची है। जिससे हम चीन के कुछ भी सामान पर विरोध करते हैं। युवा ने शपथ ली की ना ही हम चाइनीस का कोई सामान खरीदेंगे और ना ही किसी को लेने देंगे इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक राठौर,आशीष सेठ, राजा यादव,मीडिया प्रभारी आशीष सेन , दीपक कुशवाह,ऋषभ जैन, संजय कुशवाहा,प्रतीक शर्मा आदि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।