बैराड़। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के डावरपुरा गांव से आ रही है। जहां बच्चों के विबाद के चलते दो पक्षों में जमकर भिडंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह मामला धीरे धीरे तूल पकड गया। और दोनों पक्षों में जमकर भिडत हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी लुहांगी भी चली। परंतु जब मामला शांत नहीं हुआ तो एक पक्ष ने हवा में फायर झौंक दिए। इस मामले की शिकायत पीडित पक्ष ने पुलिस थाना सिरसौद में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गुबरान बेडिया पुत्र रज्जों बेडिया अपने घर से चक्की पर गेंहू पिसाने जा रहा था। जहां रास्ते में उसका विबाद गांव के ही शिवा से हो गया। जिसके चलते दोनों में जमकर मारपीट हुुई। रात्रि में जैसे तैसे मामला शांत हुआ। परंतु सुबह फिर शिवा अपने घर बालों को लेकर युवक के घर जा पहुंचा। जहां आरोपीयों ने गाली गलौच प्रारंभ कर दी।
जिसपर से गुबरान ने गाली देने से मना किया। परंतु आरोपी नहीं माने। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। उसके बाद दूसरे पक्ष ने देशी कट्टे से फायर झौेक दिया। गनीमत रही कि यह फायर हबाई था। उसके बाद मारपीट में दोनों पक्षों के 2 2 लोग घायल हो गए। इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस थाना गोवर्धन में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
