शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के मुडैनी क्षेत्र से आ रही है। जहां बडौदी पर स्थिति तृप्ती सरिया की फैक्ट्री में रात में सरिया काटते समय एक मजदूर में सरिया घुस जाने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस युवक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुडैनी के पास पंकज जैन की तृप्ती सरिया के नाम से फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री का संचालन लुधियाना निवासी जोगिन्दर सिंह करता था। आज रात्रि में जोगिन्दर सिंह मशीन से सरिया काट रहा था। इसी दौरान एक सरिया टेडा होकर जोगिन्दर सिंह के पास आ गया।
यह सरिया गर्म था और जोगिन्दर सिंह की जांग में जा घुसा। जिससे जोगिन्दर तडपता रहा। कुछ देर बाद जोगिन्दर की तडपते तडपते मौत हो गई। इस मामले की सूचना सुबह पंकज जैन को मिली। पंकज ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
देहात थाना प्रभारी सुनील खैमरिया मय दल के मौके पर पहुंचे और इस फैक्ट्री में लगे सीसीटीव्ही खंगाले। जहां पूूरा घटनाक्रम सीसीटीव्ही में दिख रहा है। इस मामले में सूचना पुलिस ने परिजनों को दी है। जहां अभी युवक के परिजन शिवपुरी नहीं पहुंच सके है। अब परिजनों के आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्यवाही होगी।
