शिवपुरी। खबर सिटी कोतवाली से आ रही है जहां बीमार बहन को जिला चिकित्सालय में दिखाने के लिए मांग कर लेकर आया था। जिसे वह अस्पताल के बाहर खडी कर बहिन को अस्पताल में दिखाने चला गया। तभी सामने से किसी अज्ञात चोर ने बाईक चोरी कर ली। जिसकी शिकायत युवक ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की मांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पवन पुत्र विश्णु प्रसाद कुशवाह उम्र 18 निवासी करमाज खुर्द थाना सिरसौद धर्मवीर यादव के यहां खाना बनाता है, जिसके चलते वह अपनी बीमार बहन को दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय अपने सेठ से मोटरसाईकल मांग कर लाया था। जिसे उसने अस्पताल के वाहर खडा कर दिया और वह अस्पताल के अंदर अपनी बीमार वहन को दिखाने के लिए चला गया।
जब फरियादी पवन ने बाहर आकर देखा तो जिला चिकित्सालय के वाहर रखी उसकी मोटरसाईकल अपने खड़े स्थान पर नहीं थी। जिसके बाद फरियादी ने शिकायत सिटी कोतवाली में की जहां पुलिस ने धारा 208/20 भादवि 379 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
