दिनारा में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी को गोली मारी, झांसी रैफर / karera News

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा कस्बे से आ रही हैं कि 2 लूटेरो ने सर्राफा व्यवसाई को ग्राहक के रूप में लूटने का प्रयास किया,लेकिन साहसी व्यपारी हथियार से भी नही डरा और लूटेरो से भिड गया। लूटेरो ने व्यापारी पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे व्यापारी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झांसी ईलाज के लिए रैफर किया गया हैं।

जानकारी के अनुसार हरिशंकर पुत्र गोविंदप्रसाद सोनी उम्र 56 वर्ष निवासी दिनारा की सराफा बाजार दिनारा में सराफे की दुकान है । जहाँ पर गुरुवार की अपराह्न करीब 3:30 बजे 2 लुटेरे ग्राहक बन अपाचे बाइक से आये और दुकानदार से सोने के आभूषण खरीदने को कहा,इस पर से व्यापारी ने बाईके सवार युवको को आभूषण दिखाना शुरू कर दिया।

जब दुकानदार ने आभूषण के बॉक्स आभूषण दिखाने शुरू किए तो लुटेरे अपने लूट के अंदाज में आ गये औऱ हथियार दिखा कर आभूषण का बॉक्स छीनकर भागने का प्रयास किया तो व्यापारी ने लूटेरों से भिड गया। इस अचानक हुए हमले से लूटेरे घबरा गए और सर्राफा व्यवासाई हरिशंकर पर कट्टे से फायर झोक दिया। कट्टे की गोली सीधे हरिशंकर के पैर में लगी,लेकिन उसने आभूषण का बॉक्स नही छोडा।

इतने में दुकानदार का पुत्र आया तो उस पर भी लुटेरों ने गोली चला दी किंतु वह सुरक्षित बच गया । जब गोली की आवाजें आयी तो अगल,बगल के दुकानदार भी बारी बारी से दौड़ कर आये उन पर भी लुटेरे ने हवाई फायर कर दिए तो अगल,बगल के दुकानदार जान बचाने के चक्कर मे वही रुक गए ।

घटनाक्रम करीब 5 मिनिट तक चला। घटना स्थल मुख्य बाजार होने के चलते जब लुटेरों को ज्यादा लोगो की आवक होते दिखी तो वह अपनी बाइक से भागने लगे इधर घायल दुकानदार भी लुटेरो से बराबर भिड़ता रहा।

बताया जाता है कि झूमाझपटी में आभूषण दुकान के बहार रोड पर विखर गये तो लुटेरे आभूषणों को रोड पर ही छोड़ कर भाग गए।लुटेरे क्या कुछ लूट कर ले गये यह अभी स्पष्ट नही हो पाया।फिलहाल दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत व उनकी टीम सीसीटीव्ही पुटेज के आधार पर लुटेरों की धरपकड़ में जुट गई।