कैंपर वाहन पर ऊपर बैठा युवक नीचे गिरा, मौत / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्रांतर्गत एक युवक धर्मेंद्र जेसवार निवासी हस्तनापुर ग्वलियर, गुना से ग्वालियर की तरफ कैंपर वाहन क्रमांक एमपी 07 जीए 5238 लेकर जा रहा था। तभी हाईवे विजरौनी रेाड़ के पास रात में अंधेरा होने के कारण वाहन गड्डे में चला गया।

जिससे वाहन के ऊपर बैठा एक युवक दिनेश पुत्र रामप्रसाद मौर्य उम्र 34 साल नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ फरियादी सुनील पुत्र जगन्नाथ मौर्य निवासी हस्तनापुर जिला ग्वालियर की रिपोर्ट पर से भादवि की धारा 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।