अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रही महिला और एक युवक गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध रूप से शराब का विक्रय करते हुए एक युवक और एक महिला को पकड़कर उनके खिलाफ भादिव की धारा  34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी ग्राम इंदरगढ़ निवासी एक महिला अवैध रूप से अपने मकान के बाहर शराब का विक्रय कर रही थी। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरेापी महिला रेखा पत्नी दीवान मोगिया उम्र 35 साल को अवैध रूप से शराब का विक्रय करते हुए पाया।

जिसे पुलिस ने पकड़कर उसके कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर ली है। वहीं दूसरी घटना भी सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतगढ़ नये स्कूल के पास आरोपी छोटू उर्फ मोहनपाल पुत्र लखन पाल उम्र 28 साल अवैध रूप से शराब का विक्रय करते हुए पाया गया। जिसे पुलिस ने पकड़कर उसके कब्जे से 150 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 13500 रूपए की जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।