ITBP में कोरोना वायरस का संक्रमण, शिवपुरी का 18वां पॉजिटिव ITBP जवान / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बडी खबर जिला चिकित्सालय शिवपुरी से आ रही है। जहां आज एक और कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला है। यह मरीज आईटीव्हीपी का जवान बताया जा रहा है। जो महाराष्ट्र से अपने साथियों के साथ शिवपुरी आया था। जहां इनके 6 साथियों की कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक जवान पॉजीटिव पाया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों अकोला महाराष्ट्र से अपने पांच साथियों के साथ आया था। जिसपर से सभी 6 लोगों के सेम्पल कल दिए थे। उसके बाद इन सभी जवानों को आईटीव्हीपी केंम्पस में बनाए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। आज रिपोर्ट आई है उसमें 42 साल का एक जवान पॉजीटिव पाया है।

जिला चिकित्सालय में कल 38 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 37 निगेटिव है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या में इजाफा होकर 18 हो गया है। जिसमें से 8 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। अब 10 मरीज यहां भर्ती है। 
G-W2F7VGPV5M