ITI हॉस्टल के बाहर फैंकी PPE किट, संक्रमण फैलने की आशंका से सहमा स्टाफ / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई तरह के ऐतिहात बरतने के लिए शासन और प्रशासन लोगों को  जागरूक कर रहे हैं लेकिन कुछ जिम्मेदार लोग अपनी मूर्खता का परिचय देकर संक्रमण फैलाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज सुबह झांसी रोड़ पर स्थित आईटीआई हॉस्टल के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति इस्तेमाल की हुई पीपीई किट फैंक गया।

जिसे देखकर हॉस्टल कैम्पस में निवास कर रहा आईटीआई का स्टाफ सहम गया और संक्रमण न फैले इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी गई। लेकिन सूचना के बाद भी वहां से पीपीई किट को नहीं हटाया गया। बाद में कुछ लोगों ने सुरक्षा का इंतजाम कर उक्त पीपीई किट को नष्ट किया। तब कहीं जाकर आईटीआई स्टाफ को राहत मिली।