सिंधिया के भाजपा में आने से कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त, राजमाता की इच्छा पूरी हुई: उमा भारती / SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ग्वालियर से लौटते वक्त सर्किट हाउस शिवपुरी पहुंची। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को लेकर मीडिया के सवाल पर उमा भारत ने कहा कि उन्हें भाजपा में ही होना चाहिए था, उनका कांग्रेस में होना अस्वभाविक था।

जन संघ के समय का जिक्र करते हुए उमा भारती ने कहा कि अम्मा महाराज की इच्छा थी कि माधव राव भी भाजपा में होते, वो कांग्रेस में थे इस बात का उनको दु:ख था। ज्योतिरादित्य जी के भारतीय जनता पार्टी में आ गए हैं, एक तरह से राजमाता की इच्छा पूरी हो गई है।

24 विधायकों के इस्तीफे के बाद होने वाले उप चुनाव की तैयारी के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि यहां तैयारी की जरूरत नहीं है, हमारे के लिए कांग्रेस ने यहां तैयारी कर दी है। क्योंकि कांग्रेस का यहां अस्तित्व समाप्त हो गया है। चुनाव की तारीख का पता लगना है, सिर्फ कार्यकर्ताओं को पोलिंग एजेंट बनाना है। भाजपा को जीतना है।

उप चुनाव में प्रचार-प्रसार में भूमिका को लेकर उमा भारती ने कहा कि जहां पार्टी चाहेगी, वह चुनाव करने जाएंगी। बता दें कि उमा भारती गंगा दशहरा के चलते पूजा अर्चना करने उत्तराखंड जा रहीं थीं।

वहां कोरोना संक्रमण को लेकर आगरा के नजदीक अनूपशहर में गंगा घाट पर स्नान व पूजा पाठ करके ग्वालियर लौट आईं और भोपाल जाते वक्त कुछ देर शिवपुरी रुकीं। भाजपा के सक्रिय होने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गईं हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से चुनाव पूर्व माहौल बनाने जैसी नहीं बन पा रही है।  
G-W2F7VGPV5M