करैरा। करैरा क्षेत्र के मछावली रोड पर मंगलवार की शाम तीन नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और एक आरोपी ने आगे बाइक पर जा रहे युवक में गोली मार दी। गोली युवक के दायें पैर में घुटने के नीचे लगी है। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल करैरा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रविंद्र रावत (20) पुत्र मातादीन रावत निवासी रमगढ़ा अपने दोस्त के गांव कारौठा गांव गया था। शाम करीब 5:30 बजे अपने दोस्त रामनिवास यादव निवासी कारौठा के संग बाइक से लौट रहा था।
बाइक रामनिवास चला रहा था, जैसे ही मछावली रोड पर पहुंचे, पीछे से बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। गाली गलौज कर रुकने के लिए कहने लगे और एक ने कट्टे से गोली मार दी। गोली लगते ही युवक बाइक से नीचे गिर गया। राहगीरों ने उसे उठाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है।