पर्यटक स्वागत केन्द्र की दुकान में नाबालिग का किया 4 दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप: वीडियो भी बनाया / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बडी खबर फिजीकल थाना क्षेत्र के छत्री रोड पर स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र से आ रही हैं जहां चार दोस्तो ने मिलकर एक नाबालिग से गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा हैं आरोपियो ने इस बलात्कार का पूरा एक वीडियो सूट भी किया हैं। जिससे यह पीडिता को ब्लेकमैल कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार फिजीकल क्षेत्र  में निवासरत एक नाबालिग को 7 जून की भरी दोपहरी को फिजीकल क्षेत्र में रहने वाले 4 नाबालिग किशोर बहला फुसलाकर छत्री रोड पर स्थित पर्यटक स्वागत केन्द्र की एक खुली दुकान में ले गए। जहां इन किशोरो ने नाबालिग लडकी का बारी-बारी से बलात्कार किया।

बताया जा रहा हैं कि पीडिता के बालात्कार को पूरा एक वीडियो भी सूट किया। इसी वीडियो के बल पर वह पीडिता को ब्लेकमैल कर रहे थे। यह वीडियो पीडिता की बहन को सेंड कर दिया गया जिससे इस पूरे काण्ड का खुलासा हुआ है। फिजीकल थाना पुलिस ने इस मामले में चारो नाबालिग आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।