शिवपुरी के गुरू बिगड़े: एक साथ 4 कोरोना पॉजीटिव मरीज, इनमे से 2 पति-पत्नि / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। धीरे-धीरे शिवपुरी जिले में कोरोना अपने पैर पसार रहा हैं। आज की कोरोना बुलेटिन जो स्वास्थ्य विभाग से आई हैं उसमे आज गुरूवार को शिवपुरी के गुरू बिगडते दिख रहे हैं। आज जिले को 4 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल हैं। जिसमें 2 मरीज पति पत्नि है जो शहर के सईसपुरा निवासी हैं,और 2 मरीज नरवर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के सईसपुरा में रहने वाले पति-पत्नि की जांच रिपोट आज पॉजीटिव आई हैं। यह अपने बच्चे सहित 2 जून को दिल्ली से लौटे हैं आज इनकी जांच रिर्पोट आई हैं इसमें से यह पति-पत्नि पॉजीटिव निकले है और इनका बच्चा निगेटिव आया हैं। यह शहर की फक्कड कॉलानी में हॉम क्वारेंटन थे।

वही 2 मरीज जिले के नरवर क्षेत्र के हैं। जो जालना महाराष्ट्र से ट्रेन से आए थे। बताया गया हैं कि इन मरीजो के साथ 6 लोग और भी आए थे यह सभी पेशे से मजदूर हैं। यह सभी 3 जून को डबरा तक ट्रेंन से आए थे।

इन सभी की जांच 3 जून को ही की गई थी। इन सभी मजदूरो को इनके गांव छत्री जो नरवर से 18 किमी दूर हैं वही इनको खेत पर ही स्वास्थय विभाग ने क्वारेटेंन किया था। इस तरह शिवपुरी में पॉजीटिव मरीजो की संख्या 17 हो गई। इन सभी मरीजो में कोई भी लक्ष्ण नही हैं।  
G-W2F7VGPV5M