नानी के यहां आया था आकाश,खेलते-खेलते कुंए में गिर गया, मौत / karera news

Bhopal Samachar

करैरा। ननिहाल छितरी गांव आया 11 साल का मासूम खेलते समय घर के पीछे कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते कब कुएं के पास चला गया किसी को पता ही नही चला। परिजनों ने तालाश कि तो घर के पीछे कुएं से मिला बच्चा। परिजन जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मोहनी डैम के पास रहने वाला आकाश (11) पुत्र लोकेंद्र जाटव अपनी मां के साथ सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम छितरी अपने नाना के घर आया हुआ था। बुधवार की दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेल रहा था।

घर के बाहर परिजनों को बच्चा कहीं नही दिखा तो उसकी तालाश की गई। परिजनों को घर के पीछे कुएं में उसकी चप्पल उतराती मिला। उसके बाद कुएं में उतरकर देख तो बच्चा पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डॉ. ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
G-W2F7VGPV5M