थाने में स्टार्ट खडी गाड़ी में गाने सुन रहा था आरक्षक, युवक ने स्टेरिंग थाम ली, SI और आरक्षक घायल

Bhopal Samachar
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी थाने से आ रही है। जहां बीती रात्रि एक अल्टो ने थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को कुचल दिया। इस मामले में दोनों आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार के बाद घर चले गए।

जानकारी के अनुसार पोहरी थाने में अल्टो कार क्रमांक एमपी 33 सी 7579 खडी हुई थी। इसके बाहर आरक्षक मुकेश परमार अपने दोस्त शेलेन्द्र धाकड के साथ इस अल्टो में गाने चलाकर गाने सुन रहे थे। तभी अचानक नगर रक्षा समिति का सदस्य राहुल रजक उम्र 19 साल आकर गाडी में बैठ गया।

गाडी में बैठकर चाबी लगी देखकर उक्त युवक ने गाडी को स्टार्ट कर लिया। अचानक गाडी स्टार्ट होकर थाने में दौडी। गाडी के सामने थाने में पदस्थ एसआई लालाराम शाक्य और आरक्षक सतीश मिश्रा आ गए। गाडी ने दोनों को टक्कर मार दी और उसके बाद गाडी रूक गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो कों उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सूत्रों की माने तो आरक्षक मुकेश परमार और गाडी का मालिक शेलेन्द्र धाकड दोनों में मित्रता है। जिसके चलते दोनो आए दिन एक साथ देखे जाते है। सूत्रों ने बताया है कि दोनों शराब के नशे में धुत्त होकर आए दिन देखे जाते रहे है। बताया गया है कि इस घटना के समय भी दोनों पार्टी कर रहे थे। हांलाकि मामला पुलिस से जुडा होने के चलते पुलिसियां रजिस्टर में यह मामला नहीं रंगा गया है।
G-W2F7VGPV5M