बस ने ट्रेक्टर में मारी टक्कर, 5 घायल, महिला की मौत / Badarwas News

Bhopal Samachar
बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाडी से आ रही है। जहां आज एक ट्रेक्टर ट्रॉली में खाली बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के बदरवास उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कल्पना पत्नि राजू चंदेल उम्र 24 साल निवासी कुल्हाडी लुकवासा अस्पताल में इलाज कराने आई हुई थी। यहां से वह अपने परिवार के लोगों के साथ ट्रेक्टर से अपने गांव बापिस जा रही है। तभी कुल्हाडी के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बस ने ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। जिससे कल्पना की मौत हो गई। जबकि इस ट्रेक्टर पर सबार 4 लोग घायल हो गए।
G-W2F7VGPV5M