बाजार में तफरी कर रहे 14 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया, बॉन्ड भराया | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना काल के कारण देश लॉकडाउन पर हैंं। शहर में धारा 144 (2) प्रभाभी है। कोरोना से लडने का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंस हैं इस कारण देश को लॉक डाउन किया गया हैंं।

आवश्यक वस्तुओ की दुकान 12 बजे तक खुली रहेगी। 5 बजे तक मेडिकल खुल रहेगें। प्रशासन प्रतिदिन जनता से अनुरोध कर रहा था कि लॉकडाउन का पालन करे। इसी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए आज प्रशासन ने सख्ती कर दी।

बताया जा रहा हैं कि आज एसडीम अतेन्द्र सिंह गुर्जर,कोतवाली टीआई बादाम सिंह,सूबेदार रणवीर सिह सहित तमाम पुलिस बल लॉकडाउन का पालने कराने के लिए प्रशासन ने शहर में तफरी करते 14 लोगो को पकड लिया।

पकडे गए सभी लोगो को बताया गया कि आप ने सभी ने लॉकडाउन का उल्लघंन किया हैं। आप सभी पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जाऐगी। यह सुनते ही सभी अधिकारियो से माफी मांगने लगें और फिर घर से न निकलने का वादा करने लगे।

प्रशासन ने पकडे गए इन सभी लोगो से बांड भरवा कर छोड दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से शहर में ऐसे लोगो के मन खौफ हो गया जो वेबजह बाजार में घूमने निकल आते थे।