नगरीय निकाय चुनावों में सभी सीटों से चुनाव लडेगी आम आदमी पार्टी: जिलाध्यक्ष | Shivpuri News

शिवपुरी। भले ही आज नगर पालिका भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी हो, भले ही नगर पालिका में बीपीएल के नाम पर शोषण किया जा रहा हो, बाबजूद इसके आज भी नगर शिवपुरी की हालात किसी से छिपी नहीं है लेकिन हम आम आदमी पार्टी की दिल्ली में बनी सरकार की भांति नगरीय निकाय में उल्लेखनीय काम कर यह बताऐंगें कि नगर पालिका में आम आदमी की सरकार बनने पर जनता को कैसे सुखी किया जाता है और यह हम करके दिखाऐंगें।

बस जनता के एक बार भरोसे और विश्वास की अपेक्षा है। उक्त बात कही आम आदमी पार्टी संभाग ग्वालियर के जोन उपाध्यक्ष व शिवपुरी जिलाध्यक्ष एड.पीयूष शर्मा ने जो स्थानीय ग्वालियर जोन की आयोजित बैठक में अपनी आगामी रणनीति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात कह रहे थे।

इस दौरान ग्वालियर मे आयोजित संभागीय कार्यलय, ग्वालियर में पार्टी के सकारात्मक राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने व निकाय चुनावों की तैयारी के लिये  जोन पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर भी जारी किया गया जिसे पूरे जोन में प्राथमिकता पर फ्लेश किया जाएगा।