शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर वायपास पर स्थित राधिका मैरिज गार्डन से एक महिला का आभूषणों और नगदी से भरा बैग कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला के ससुर ने चोरी का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी रामप्रकाश पुत्र प्रभुदयाल रावत निवासी नौहरीकलां अपने परिवार के साथ राधिका मैरिज गार्डन में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जिसमें उनकी बहू ऊषा रावत एक लाल रंग का बैग लेकर कुर्सी पर बैठी हुई थी।
उसी समय कोई अज्ञात चोर ने उक्त बैग को तड़ दिया। बैग में सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉक्स और आंगनबाड़ी से मिला कार्बन कम्पनी का मोबाइल व 20 हजार रूपए नगदी रखे हुए थे। महिला का बैग चोरी होने के बाद उसने पूरे गार्डन में बैग की तलाशी की।
लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं लगा। इसकी शिकायत पीडि़ता ने अपने परिवारजनों से की और बाद में उसके ससुर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।