यादव महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने चैन सिंह यादव | kolaras News

कोलारस। यादव महासभा के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव बंटी अपने संगठन का विस्तार करते हुए चैन सिंह यादव रामगढ़ बालों विधायक प्रतिनिधि को जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादव महासभा का मनोनीत किया है। 

चैन सिंह यादव रामगढ़ वालों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादव महासभा में बनने पर यादव समाज के अनेक लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। अपनी इस नियुक्ति पर चैन सिंह यादव ने कहा कि मैं संगठन एवं समाज के हितों के लिए कार्य करूंगा।

यादव समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे का प्रयास करूंगा उन्होंने जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव बंटी सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया। श्री यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादव महासभा में बनने पर यादव समाज एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।