करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम सेवढ़ी कला निवासी एक आदतन अपराधी नीरज परिहार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 (2) की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर से शिवपुरी कलेक्टर द्वारा वारंट जारी किया गया।
दिनारा थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी नीरज पुत्र बहोरन परिहार उम्र 29 वर्ष निवासी सेवढ़ी कला 27,28 फरवरी की दरमियानी रात्रि 55 एक वर्सिय सेवढ़ी कला निवासी महिला से साथ मरपीट कर उसके साथ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी का दिनारा थाने में मामला दर्ज था ।
आरोपी पर पूर्व से एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है । आदतन अपराधी होने के साथ साथ ग्राम सेवढ़ी कला की महिला से बलात्कार करने चलते ग्राम सेवढ़ी कला में तनाव व्याप्त था ।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के आदेश से एसडीओपी जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में आरोपी को मुखबिर की सूचना पर से ग्राम सेवढ़ी कला से गिरफ्तार किया गया औऱ आदतन अपराधी होने के चलते एसपी ने आरोपी पर रासुका लगाने के लिए प्रतिवेदन शिवपुरी कलेक्टर को भेजा जहा से आरोपी का वारंट जारी किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में दिनारा थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर,थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम,आरक्षक हिमांचल,दीपेंद्र,पीकेश,पुष्पेंद्र, मनीष,मृत्युंजय,सोनू एवं सैनिक धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही।

