अग्रोदय महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी गठित,मनाया होली मिलन समारोह | Shivpuri news

शिवपुरी। अग्रवाल समाज की नव गठित अग्रोदय महिला मण्डल द्वारा होली मिलन समारोह को हर्षोल्लास के साथ गत दिवस पर्यटक स्थल भदैया कुण्ड पर मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए जहां विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किय गया तो वहीं नवीन सत्र की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस रंग रंगीले वातावरण पर महिला सदस्यों ने जमकर लुत्फ उठाया।

अग्रोदय महिला मण्डल की संयोजिका रेणु अग्रवाल ने बताया कि समाज हित के कार्यों को बढ़ाने एवं महिलाओं की समाज हित के कार्यों में महती भूमिका निभाने के उददेश्य से अग्रोदय महिला का गठन गत वर्ष किया गया। अपने गठन के बाद से ही समाज के कार्यों में इस मण्डल ने अपनी उपस्थिति समाज में दर्ज करायी है।

अग्रोदय महिला मण्डल अपने कार्याें और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता हे और इसकी सभी महिला सदस्य बहुत ही क्रियाशील होने के साथ ही उन्होंने समाज मेंएक ही वर्ष मैं अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह के साथ सत्र की अंतिम बैठक भदैया कुण्ड पर आयोजित की गई जिसमें सत्र में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी सत्र में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर आगामी वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी क गठन किया गया, जिसमें संयोजक रेणु अग्रवाल, अध्यक्ष अर्चना जैन, उपाध्यक्ष शिल्पी गोयल एवं वीनू गुप्ता, सचिव हर्षा मित्तल, सह सचिव अनीता जैन, कोषाध्यक्ष रेणु अग्रवाल, प्रचार मंत्री पिंकी अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में रश्मि जैन, गोल्डी अग्रवाल, रीता गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, रानी जैन, नेहा मित्तल, दीप्ति मित्तल, प्रीति अग्रवाल एवं नेहा जैन को शामिल किया गया है।