शिवपुरी में जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियो का भी नमस्ते.. कांग्रेस.. | Shivpuri news

शिवपुरी। कांग्रेस के लिए रंगो का त्योहार होली बदरंग हो गया,पार्टी की उपेक्षा से नाराज चल रहे कांग्रेस के युवा चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैसे ही कांग्रेस से नमस्ते करते हुए भाजपा के रंग में रंग गए वैसे ही शिवपुरी में उनके समर्थको ने भी यही नमस्ते योग में रंगते हुए कांग्रेस को नमस्ते कर दिया।

इस घटनाक्रम को सिंधिया की घर वापसी कहा जा रहा हैं। जहां कांग्रेस में सन्नाटा है और भाजपा में जश्न का महौल। नमस्ते कांग्रेस सिंधिया के करने के कारण मप्र में कांग्रेस की सरकार संकट में आ गई। वैसे तो पूरे ग्वालियर चंबल संभाग से नमस्ते की आवाजे आना शुरू हो गई हैं,लेकिन शिवपुरी जिले में नमस्ते कांग्रेस करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की समस्त परिवार इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

जिले के पोहरी विधान सभा के विधायक सुरेश राठखेडा और करैरा विधायक जसवंट जाटव ने सिंधिया के समर्थन में आते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। वही शिवपुरी से संगठन में मप्र के पदाधिकारी है कई नेताओ ने नमस्ते कांग्रेस कर दिया। खबर यह भी है कि ब्लॉक संगठन और कांग्रेस के कई पदाधिकारियो और आम कांगेसी और समाजसेवियो ने कांग्रेेस को नमस्ते कह दिया हैं।

जिलाध्यक्ष और कार्यवाहक सहित नेताओ ने कहा नमस्ते कांग्रेंस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा भार्गव सहित प्रदेश महासचिव हरवीरसिंह रघुवंशी, प्रदेश सचिव राकेश जैन आमोल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गणेश गौतम, प्रदेश सचिव पारमसिंह रावत, विजय शर्मा, प्रहलाद यादव ने इस्तीफा दिया है। इसी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव, जनपद उपाध्यक्ष बदरवास रामवीरसिंह यादव, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह यादव ने इस्तीफे दिए हैं।

जिले की 4  विधानसभाओ में भी नमस्ते कांग्रेस
शिवपुरी: शहर कांग्रेस (उत्तर) शैलेंद्र टेड़िया, शहर कांग्रेस (दक्षिण) सिद्धार्थ लड़ा, शिवपुरी (ग्रामीण) से भरत रावत, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, खोड़ ब्लॉक से वीरसिंह लोधी ने इस्तीफे दिए हैं।

कोलारस: कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, कोलारस ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह रावत, कोलारस (शहर) ब्लॉक भरत सिंह चौहान, रन्नौद विपिन शर्मा, बदरवास योगेंद्र यादव ने इस्तीफे दिए हैं। भूपेंद्र यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष बदरवास, हरीश अग्रवाल बल्ली ठेकेदार, बलवीर सिंह निवोरिया।

पोहरी: पोहरी ब्लॉक से ब्रजकिशोर त्रिवेदी, बैराड़ से अध्यक्ष रामपाल यादव ने इस्तीफे दिए हैं।

करैरा: करैरा ब्लॉक अध्यक्ष वीनस गोयल, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कुशवाह, दिनारा ब्लॉक अध्यक्ष भगतसिंह यादव, सीहौर ब्लॉक अध्यक्ष नल्ला रावत ने इस्तीफे दिए हैं। पूर्व ब्लॉक सगीर खान ने कहा कि वे सिंधिया के साथ हैं।

पिछोर: पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर ने इस्तीफा दिया है। खनियाधाना ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान ने इस्तीफा नहीं दिया है। पिछोर विधानसभा में नमस्ते कांग्रेस की आवाज जिले में सबसे कम है। वही पोहरी के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता हरिबल्लभ शुक्ला व शिवपुरी नपा के उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने अभी इस्तीफे की घोषणा नही की हैं,अभी वे चिंतन मोड पर हैं।


घुर विरोधी थामेंगें अब एक ही दल का झंडा
कोलारस उप चुनाव के झगड़े में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव लहू-लुहान हुए। अब महेंद्र सिंह भी अपने नेता सिंधिया की खातिर भाजपा का दामन थामने को तैयार हैं। वहीं विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा के निर्णय को सर्वोपरी मानकर सिंधिया व उनसे जुड़े लोगों का हृदय से स्वागत करने की बात कह रहे हैं।

पोहरी: पोहरी से कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा के इस्तीफा देने के बाद अब उनका भाजपा में आना तय है। भाजपा में पहले से इस क्षेत्र से दो बार विधायक रहे प्रहलाद भारती सक्रिय हैं। ये दोनों धुर विरोधी हैं। अब ये दोनों एक ही दल का झंडा थामेंगे।

करैरा:करैरा विधायक जसमंत जाटव ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। ये भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा में ओमप्रकाश खटीक और उनके बेटे राजकुमार खटीक पहले से सक्रिय हैं। इनके बीच अभी दूरियां हैं।