करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एक गांव से आ रही है। बताया जा रहा हैं कि गांव में रहने वाली एक 8 वर्षीय मासूम का रेप का प्रयास किया गया। पिता ने इसका विरोध किया और बदनामी और डर के कारण वह फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक होतराम सिंह पाल (35) पुत्र काशीराम पाल निवासी मंगलपुरा का शव बुधवार की सुबह खेत पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के चाचा रामकिशन ने बताया कि गांव के ही बाबूलाल पाल की वजह से हाेतराम ने फांसी लगाई है।
मंगलवार की शाम होतराम खेत पर गया था। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश मिली।
होली वाले दिन आरोपी बाबूलाल आठ साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। इसका मृतक ने विरोध किया।
वह एक शादी समारोह वाली जगह चला गया। बाद में वह परिजनों के साथ आया और धमकाने लगा कि अभी कुछ नहीं किया है, लेकिन अब करके दिखाऊंगा। इसी बात से दु:खी होकर होतराम ने आत्महत्या कर दी। मृतक का शव ट्रॉली में रखकर करैरा लाया गया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।