करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र से आ रही हैं,बताया जा रहा हैं कि थाना क्षेत्र में निवास करने वाली 19 वर्षीय किशारी का बलात्कार गांव के ही एक आरोपी ने कर दिया। बदनामी के कारण युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिए जिससे ईलाज के दौरान उसकी झांसी में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पीडिता के पिता द्वारा दिनारा थाने में दिए शिकायती आवेदन के मुताबिक 9 मार्च को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। बेटा व पत्नी सहित परिजन के अन्य सदस्य खेत पर थे। इंजन का डीजल खत्म हो जाने पर दोपहर करीब 2 से 3 बजे घर आया तो पुरानी बाखर में गांव का छोटू उर्फ सुरेंद्र प्रजापति पुत्र देवलाल प्रजापति लड़की के साथ बलात्कार कर रहा था।
मैंने पकड़ने की कोशिश की तो मेरी मारपीट करके भाग गया। मुझे लड़के के घर वालों ने धमकी दी। इससे दुखी होकर मेरी बेटी ने कीटनाशक पी लिया। उसे ईलाज के लिए झांसी ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई है।