लव ट्रायंगल: प्रेमी ने प्रेमिका ओर उसके 9 माह के बच्चे में मारे चाकू | Shivpuri news

पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लव ट्रायंगल के चलते पागल प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका के 9 माह में चाकू मार दिए,इतने में भी उसका मन नही भरा तो उसने प्रेमिका में भी चाकू मार दिए।

इस घटना में 9 माह के बच्चे की मौत हो गई और प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई उसे उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया हैं। वही प्रेमी ने भी अपने आप को चाकू मारकर घायल कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा गया है।

उर्मिला उर्फ लक्ष्मी (24) पत्नी अशोक आदिवासी ससुराल कम्ठाना उज्जैन अपने 9 माह के बेटे सुखदीप आदिवासी व पति के साथ बहन नेवा आदिवासी की शादी में 14 फरवरी को गताझलकुई गांव आई थी। पति वापस कम्ठाना लौट गया। होली के दिन मंगलवार को आरोपी बल्लू उर्फ बलराम आदिवासी निवासी ग्राम श्यामगढ़ (चंदेरी) आया।

शादी से पहले उर्मिला उर्फ लक्ष्मी से प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी बलराम अपने साथ चलने की जिद करने लगा। लक्ष्मी ने साथ चलने से इनकार कर दिया। गुस्से में आरोपी बलराम ने सबसे पहले नौ माह के सुखदीप के पेट में चाकू से हमला बोल दिया। इसके बाद लक्ष्मी के पेट में चाकू मारे और मौके से भाग निकला।

पुलिस ने मां-बेटे को जिला अस्पताल शिवपुरी भिजवाया। डॉक्टर ने बच्चे सुखदीप को मृत घोषित कर दिया और गंभीर हालत के चलते लक्ष्मी आदिवासी को ग्वालियर रैफर किया गया है।

आरोपी को घायल अवस्था में घर से पकड़ा
बामौरकला थाना प्रभारी रामेंद्रसिंह चाैहान ने बताया कि आरोपी को बुधवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पेट और गर्दन पर चाकू मार लिया था। गंभीर हालत के चलते इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराने के लिए रैफर किया है।